जादूगोड़ा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, सामाजिक समानता का लिया संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadugoda: जादूगोड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उनके चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य समारोह जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम कांग्रेस के प्रदेश संयोजक एवं जनहित संरक्षण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मोड़ चौक स्थित आवासीय कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां कांग्रेस नेता रंजीत राम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजीत राम ने कहा कि बाबा साहेब के विचार एक ऐसे समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं, जहां हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाकर ही सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के उनके सपनों को साकार किया जा सकता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.