कोकदा महाकालेश्वर मंदिर में चड़क पूजा का भव्य आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

SHARE:

Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हाथीबिंधा पंचायत के साधुडेरा स्थित श्री श्री महाकालेश्वर मंदिर, कोकदा में बंगला वर्ष के अंतिम दिन चड़क पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक Sanjeev Sardar शामिल हुए।

विधायक ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।



अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि चड़क पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और पारंपरिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इससे प्रेरणा ले सकें।

चड़क पूजा बंगाली परंपरा का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है, जो बंगला वर्ष के अंतिम दिन मनाया जाता है और भगवान शिव की आराधना को समर्पित होता है। इस दौरान श्रद्धालु कठिन तप एवं अनुष्ठान के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट करते हैं। इस अवसर पर बिद्यासागर दास, नरेश भगत, चक्रधर महतो, भूपति महतो, तपन भगत सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment