आंकलपाट में 300 वर्षों पुरानी जाहिरा देवी की वार्षिक पूजा संपन्न, नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया आशीर्वाद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला स्थित प्राचीन जाहिरा देवी स्थल आंकलपाट में आयोजित वार्षिक पूजा में नगर पंचायत अध्यक्ष Manoj Kumar Choudhary शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वयं को इस पावन अवसर का साक्षी बनने पर सौभाग्यशाली बताया।

करीब 300 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मानी जाती है। पूजा के दौरान श्री चौधरी ने विधि-विधान के साथ बाबा आंकलपाट का दर्शन एवं पूजन किया तथा क्षेत्रवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा आंकलपाट में लोगों की गहरी आस्था है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं।

उन्होंने आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परंपरा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करने का कार्य करती है।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विक्रम मोदक, पूर्व वार्ड पार्षद मनबोध सातवां, बसुकी मोदक, भरत कामिला, किशन कामिला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.