परसुडीह में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, वीर सिबू सोरेन स्मारक समिति ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर के परसुडीह थाना के सामने मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर वीर सिबू सोरेन स्मारक समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता देवजीत मुखर्जी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने न केवल भारत का संविधान रचा, बल्कि करोड़ों लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार और मार्ग भी दिखाया।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। महिलाओं को समान अधिकार दिलाने और शिक्षा के प्रसार के लिए उन्होंने हिंदू कोड बिल पेश किया, जो सामाजिक सुधार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम था। साथ ही श्रमिकों के हित में काम के निश्चित घंटे तय कर श्रम कानूनों को मजबूती दी।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समानता, न्याय और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर बहादुर किस्कु, मिथुन चक्रवर्ती, जगत मारडी, मनोज नाहा, संतु कर्मकार, गोपाल पुस्टी, नितिन हांसदा, लखिंदर सरदार, संतोष ओझा, संजय महतो, विकास सिंह, दलजीत सिंह, ज्योति सरदार, जीतेन दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.