बिष्टुपुर की घटना पर भड़के बन्ना गुप्ता, बोले— अपराधियों को मिले कड़ी सजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में जमशेदपुर हाई स्कूल और टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप स्थित एक चाय दुकान संचालित करने वाले गरीब परिवार के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर पूर्व मंत्री Banna Gupta ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। घटना की जानकारी मिलते ही वे मेयर Sudha Gupta के साथ टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचे।

अस्पताल में उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इलाजरत बहन मेहंदी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि पीड़िता को हर संभव बेहतर और त्वरित इलाज उपलब्ध कराया जाए।

बन्ना गुप्ता ने इस घटना को बेहद निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए कहा कि समाज में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एसएसपी से दूरभाष पर बातचीत कर सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे।

वहीं मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.