में श्री श्री बसंती दुर्गा मां की प्रतिमा का भव्य विसर्जन, भक्तिमय माहौल में दी गई भावभीनी विदाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chainasa : रविवार देर शाम गुवा के योग नगर स्थित श्री श्री बसंती दुर्गा मां की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और पूरे उत्साह के साथ भव्य विसर्जन किया। प्रतिमा को गुवा बाजार स्थित कारो नदी के कुसुम घाट में विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया।

विसर्जन शोभायात्रा योग नगर से प्रारंभ होकर प्रीपेड कॉलोनी, गुवासाई, कल्याण नगर, भट्टीसाई, विवेक नगर, कच्छी धौड़ा, रेलवे मार्केट, रामनगर और गुवा बाजार होते हुए कुसुम घाट पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इससे पूर्व महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन कर मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करते हुए भावभीनी विदाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान रास्ते भर लोग अपने-अपने घरों से निकलकर मां दुर्गा के दर्शन कर नमन करते नजर आए।

पूरे कार्यक्रम के दौरान गुवा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए रखी। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.