Chaibasa : चाईबासा स्थित महादेव कॉलोनी के Little Angel Play School Chaibasa में ड्रॉइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों को ग्रुप A, B और C में विभाजित किया गया, जहां सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कला का शानदार प्रदर्शन किया।
ग्रुप A में आदित्य प्रियदर्शी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, श्रद्धा लकड़ा द्वितीय तथा रिया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
ग्रुप B में श्रेयान दत्ता प्रथम, तृषा प्रियदर्शी द्वितीय और शिवदूती बिस्वाल तृतीय स्थान पर रहे।
ग्रुप C में विवेक कुमार गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया, प्रियांशी सरकार द्वितीय तथा रितिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा एवं वार्ड प्रतिनिधि जयनत कुमार दास उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में Indian People’s Theatre Association (IPTA) की कलाकार शीतल बागे भी मौजूद रहीं। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के संचालक रोबिन्स कुमार एवं प्राचार्या साक्षी प्रिया साहू ने अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षिकाओं इशिता एवं नेहा सिंह ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। यह आयोजन बच्चों में कला के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी सृजनात्मक क्षमता को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।









