Jamshedpur : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एम.पी. युवक संघ, शीतला माता मंदिर, मरार पारा सोनारी द्वारा आयोजित सार्वजनिक नवरात्रि जवांरा पूजा का समापन नवमी के दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर प्रांगण से भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।
बाजे-गाजे, नगाड़ों और छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं के साथ निकली विशाल शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। शोभायात्रा मरार पारा से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए न्यू कपाली नदी घाट पहुंची, जहां 27 ज्योति कलश का विधिवत विसर्जन किया गया।
पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते नजर आए। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। विसर्जन के दौरान “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक प्यारे लाल साहू, अध्यक्ष भोला साहू, उपाध्यक्ष अवध राम साहू, कोषाध्यक्ष प्रीतम साहू सहित पंचम जंघेल, बोधन राम साहू, यशवंत साहू, जीवन साहू, चमन लाल साहू, मोहन पटेल, संतोष साहू, सत्यदेव साहू, महेश साहू, उदय नारायण, बालेश्वर साहू, रमेश साहू, भीम साहू, मनोज साहू, कृष्णा साहू, जैलाल पटेल, दीप साहू, गौरव साहू समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
महिला समिति की ओर से चंदा बाई, पंचवती साहू, विजय लक्ष्मी, गायत्री देवी, राधा देवी, बिना साहू, गुड्डी लोधी, हेमा साहू, सुरजा बाई, जानकी साहू, पूजा साहू, शांति देवी, इंदू देवी, नेहा पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
श्रद्धा, आस्था और सामूहिक सहभागिता के बीच संपन्न इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।









