साकची में रामनवमी पर सहायता शिविर, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और आरके सिंह फैंस क्लब की पहल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : रामनवमी के पावन अवसर पर साकची गोलचक्कर के पास टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के संयुक्त सौजन्य से एक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हजारों श्रद्धालुओं के बीच शर्बत और चना घुघनी का वितरण किया गया, जिससे भक्तों को काफी राहत मिली।

शिविर में श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। आयोजन स्थल पर पूरे दिन भक्तों की भारी भीड़ देखी गई और लोगों ने प्रसाद स्वरूप चना घुघनी एवं शर्बत का सेवन किया।

शिविर के दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह सहित अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर एच एस सैनी, एस एन सिंह, एमके सिंह, अनिल शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार, आरके सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष रवि सिंह, महामंत्री अजय सिंह बब्बू, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चौधरी समेत कई पदाधिकारी एवं कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

महामंत्री आरके सिंह ने शहरवासियों एवं जिला प्रशासन को रामनवमी के सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे। वहीं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि जमशेदपुर शहर आपसी भाईचारे के साथ पर्व-त्योहार मनाने के लिए जाना जाता है और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से हर वर्ष आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होता है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए शांति और एकता बनाए रखने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.