प्रभात पार्क में मॉर्निंग वॉक बंद, आदित्यपुर नगर निगम पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों में नाराजगी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में मॉर्निंग वॉक बंद होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर निगम द्वारा पार्क के लिए जारी टेंडर में स्पष्ट रूप से सुबह 6 से 8 बजे तक बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को टहलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वर्तमान में पार्क पर ताला लटका हुआ है, जिससे लोग अपनी दैनिक दिनचर्या से वंचित हो गए हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रभात पार्क उनके लिए स्वास्थ्य और दिनचर्या का अहम हिस्सा था, लेकिन अचानक बंद होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने वार्ड पार्षद की चुप्पी पर भी नाराजगी जताई है और सवाल उठाए हैं कि आखिर इस समस्या पर कोई पहल क्यों नहीं की जा रही है।


पार्क के चारों ओर बड़े पैमाने पर दुकानदारों का अतिक्रमण भी सामने आया है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, पार्क के बाहर दुकान लगाने के एवज में संवेदक द्वारा प्रत्येक दुकानदार से 7 से 8 हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

इस पूरे मामले पर जब नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर निगम प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान कर आम लोगों के लिए प्रभात पार्क को फिर से खोलता है, ताकि वार्ड 17 के लोग एक बार फिर से अपनी सुबह की दिनचर्या को सामान्य रूप से जी सकें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.