रामनवमी पर विभिन्न क्षेत्रों में पूजा-अर्चना, संजीव सरदार ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:रामनवमी के पावन अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डुमरिया प्रखंड के भालूकपातड़ा, डुमरिया बस स्टैंड के समीप तथा पोटका प्रखंड के पिछली भक्त टोला समेत कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए।

उन्होंने विभिन्न पूजा स्थलों पर भगवान श्रीराम की विधिवत आराधना कर क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।


विधायक संजीव सरदार ने भालूकपातड़ा में आयोजित भव्य पूजा कार्यक्रम में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे डुमरिया बस स्टैंड के समीप आयोजित नवमी पूजा में शामिल हुए, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इसके अलावा पोटका प्रखंड के पिछली भक्त टोला स्थित श्री श्री बजरंग अखाड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया और श्रद्धालुओं को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। वहीं बागबेड़ा स्थित श्री पंच जूना अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने भक्तों के बीच एकता और आस्था का संदेश दिया।


इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या से लेकर पूरे देश में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और इस दिन श्रद्धालु व्रत, पूजा और शोभा यात्रा के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों को स्मरण करते हैं।

कार्यक्रमों में मंदिर समिति के सदस्य, झामुमो प्रखंड कमेटी के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे सभी आयोजन सफल और भव्य बने।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.