रामनवमी से पहले आदित्यपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा को लेकर अलर्ट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:रामनवमी के मद्देनजर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही आम नागरिकों को शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया।

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामनवमी के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

पुलिस की इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। स्थानीय लोग भी प्रशासन के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने को लेकर उत्साहित हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.