Chandil:चांडिल के कपाली ओपी क्षेत्र में ईद के दिन हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कादीर अंसारी उर्फ शमशाद उर्फ सोनू (20 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कपाली ओपी थाना कांड संख्या 43/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं—126(2), 115(2), 118(1), 118(2), 109, 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि ईद जैसे पवित्र पर्व में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।








