चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपाली ओपी अंतर्गत हाशमी मोहल्ला निवासी मोहम्मद अली अंसारी के पुत्र कलीम अंसारी कांड्रा क्षेत्र में किसी कार्य से ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कलीम अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

इधर, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.