Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री Hemant Soren से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में विकास कार्यों को तेज गति देने की मांग रखी।
मुलाकात के दौरान सागेन पूर्ति ने कहा कि मुख्यमंत्री Hemant Soren राज्य में कला, संस्कृति और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव पूर्वी सिंहभूम जिले में भी देखने को मिल रहा है।
उन्होंने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यदि इन क्षेत्रों को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाए, तो स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकते हैं।
इसके साथ ही सागेन पूर्ति ने युवाओं के बढ़ते पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि जिले का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।









