निशांत कुमार के पार्टी से जुड़ने से युवाओं में नया जोश: अजय कुमार

SHARE:

Jamshedpur:जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के साथ युवा नेतृत्व के जुड़ने से संगठन में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के पार्टी में सक्रिय होने से खासकर युवाओं में नया जोश और उत्साह पैदा हुआ है।

अजय कुमार ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि जदयू लगातार अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी ने सुशासन और विकास की जो मिसाल बिहार में कायम की है, उससे देशभर में जदयू की पहचान मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। खासकर युवा वर्ग बड़ी संख्या में जदयू की विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहा है।

अजय कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता का जो मॉडल स्थापित हुआ है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने में निशांत कुमार की भूमिका अहम साबित होगी।

उन्होंने निशांत कुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति आएगी।

Leave a Comment