कपाली ओपी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

Adityapur:चाण्डिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुशांतो कर्मकार (27) के रूप में हुई है, जो मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ कपाली ओपी थाना कांड संख्या 155/25 (दिनांक 19 सितंबर 2025) के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के साथ-साथ आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं।

कपाली ओपी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment