समाज के अस्तित्व, उत्थान और कल्याण में महिलाओं का योगदान सदैव वंदनीय : रानी गुप्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने देश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

रानी गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि नारी शक्ति के बिना एक सभ्य समाज की कल्पना भी संभव नहीं है। परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक रही है।

उन्होंने कहा कि समाज के अस्तित्व, उत्थान और कल्याण में महिलाओं का योगदान सदैव वंदनीय रहा है और आने वाले समय में भी महिलाओं की सक्रिय सहभागिता समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनने का आह्वान किया। साथ ही समाज के सभी वर्गों से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने की अपील की।

इस अवसर पर रानी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिलना ही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण की पहचान है।

ज्ञात हो कि रानी गुप्ता सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड (संरक्षण) में झारखंड राज्य की उप निदेशक (महिला कोषांग सशक्तिकरण) के रूप में कार्यरत हैं और समाज में महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.