जमशेदपुर में “सर्वतंत्र” की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:शहर में शनिवार को एक महत्वपूर्ण वैचारिक पहल के तहत “सर्वतंत्र” की आधिकारिक वेबसाइट का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, शिक्षाविद् और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

“सर्वतंत्र” की अवधारणा को सामाजिक जागरण और वैचारिक स्वतंत्रता से जोड़ते हुए इसे एक जनआंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया गया।
“सर्वतंत्र केवल विचार नहीं, जनआंदोलन” – तारानंद सिंह

संस्थापक तारानंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वतंत्र केवल एक विचारधारा नहीं, बल्कि मानव समाज को मानसिक, सामाजिक और वैचारिक गुलामी से मुक्त करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज समाज में बढ़ते अकेलेपन, तनाव, अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा जैसी चुनौतियाँ गंभीर चिंता का विषय हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म, जाति, नस्ल, वर्ग और राजनीतिक विभाजन समाज को खंडित कर रहे हैं, जबकि सर्वतंत्र इन विभाजनों से ऊपर उठकर मानवता को केंद्र में रखता है और एक वैकल्पिक सामाजिक मॉडल प्रस्तुत करता है।

आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आम नागरिक सर्वतंत्र के सिद्धांतों, उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, वे अपने सुझाव और विचार साझा कर इस अभियान से सीधे जुड़ सकेंगे। आयोजकों ने इसे समाज को जोड़ने और विचारों को दिशा देने का डिजिटल मंच बताया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वतंत्र से जुड़े प्रमुख सदस्यों की घोषणा भी की गई। इनमें शामिल हैं:
विनोद कुमार वर्मा – अध्यक्ष
हरभजन सिंह – उपाध्यक्ष
अरुण भगत – मिस्टर एशिया बॉडीबिल्डर
दत्ता राव
अशोक मिश्रा

सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे सर्वतंत्र की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाकर इसे एक सशक्त जनआंदोलन का रूप देंगे।

उपस्थित अतिथियों ने इस वेबसाइट के श

ुभारंभ को समाज को जोड़ने, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और मानव चेतना को जागृत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

जमशेदपुर से शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में व्यापक सामाजिक संवाद और परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.