गंडक रोड साकची में स्व. सुनील कुमार शुक्ला को भावभीनी श्रद्धांजलि, शहर के गणमान्य लोग हुए शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:गंडक रोड, साकची स्थित आवास पर गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर एवं न्यूवोको सीमेंट कंपनी के उपाध्यक्ष स्वर्गीय सुनील कुमार शुक्ला के श्राद्धकर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के राजनीतिक, शैक्षणिक और विधिक जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
स्वर्गीय शुक्ला के बड़े भाई, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने आगंतुकों का स्वागत किया। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू रॉय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। वहीं Arka Jain University के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
श्रद्धांजलि सभा में झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी, रविंद्र कुमार, तनु सिंह सहित बोकारो से आए अधिवक्ता एवं झारखंड राज्य के विभिन्न जिला बार संघों से पहुंचे अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ ओझा, रमाशंकर पांडे, अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, जन्मेजय सिंह, सीमा सिंह, पवन कुमार तिवारी और निलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में विधि समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनों ने स्वर्गीय सुनील कुमार शुक्ला के कर्मठ, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व को याद किया। लोगों ने कहा कि वे श्रमिक हितों और सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव सजग रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.