नौशीन खान का व्यापक जनसंपर्क अभियान, “बेंच” पर मुहर लगाने की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान ने चुनावी सरगर्मियों के बीच अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार दौरा कर वे मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं और उनकी समस्याएं सुन रही हैं।

गुरुवार को रोशन फ्लैट, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई वार्ड संख्या 2 में आयोजित एक उत्साहपूर्ण नुक्कड़ सभा में उन्होंने लोगों से “बेंच” चुनाव चिह्न के सामने मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने प्रत्याशी के प्रति समर्थन जताया।
विकास होगा प्राथमिकता

सभा को संबोधित करते हुए नौशीन खान ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विजय के बाद जुगसलाई में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इसके बाद वार्ड संख्या 9 के हिल व्यू क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों की मूलभूत समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

हिदायतुल्लाह खान ने जताया विश्वास
अभियान के दौरान उनके पति एवं झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनावी मैदान में कई प्रत्याशी जरूर हैं, लेकिन जनसमर्थन के बल पर नौशीन खान सबसे आगे चल रही हैं और उनकी जीत सुनिश्चित है।
उन्होंने शेर के अंदाज में कहा,
“अब हवाएं ख़ुद करेंगी रोशनी का फैसला,

जिस दिए में तेल होगा, वह दिया रह जाएगा।”
साथ ही उन्होंने व्यापारी वर्ग, विशेषकर मारवाड़ी समाज को आश्वस्त किया कि भय और दबाव की राजनीति को समाप्त कर सभी को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाएगा।

एकजुटता का आह्वान
अंत में नौशीन खान ने मतदाताओं से एकजुट होकर सशक्त, सुरक्षित और विकसित जुगसलाई के निर्माण के लिए “बेंच” चुनाव चिह्न पर अपना अमूल्य मत देने की अपील की। चुनावी माहौल में उनका यह जनसंपर्क अभियान क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.