नगरपालिका आम निर्वाचन-2026: अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के निर्देशन में ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चातम ग्राम में अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान 20 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई, जबकि लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिलेभर में सघन अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.