डुमरा बेगनाडीह टोला में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य कलश यात्रा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:सरायकेला-खरसावां जिले के डुमरा पंचायत अंतर्गत डुमरा बेगनाडीह टोला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।
समाजसेवी रतिलाल मंडल के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ बेगनाडीह टोला से प्रारंभ हुई। श्रद्धालु डुमरा गांव के अंतिम छोर स्थित तालाब तक पहुंचे, जहां विधि-विधान से जल भरकर कलश स्थापित किए गए। इसके बाद जल कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया।

यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

शिव मंदिर प्रांगण पहुंचने के बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया और सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम के तहत भगवान भोले शंकर और माता पार्वती के शुभ विवाह का आयोजन भी किया जाना है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से गांव में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और एकता को नई मजबूती मिलती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.