महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, ईस्ट प्लांट बस्ती में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में सुबह से ही “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर समिति की ओर से शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह संधू “ग्वाले” ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वयंसेवकों (वॉलेंटियर्स) को तैनात किया गया था, जिन्होंने भीड़ प्रबंधन और व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

संध्या समय विशेष पूजन और आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर समिति की ओर से जानकारी दी गई कि सोमवार, 16 फरवरी को अमावस्या के अवसर पर मां काली की विशेष पूजा एवं भोग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार झा, सुजीत, उमाशंकर बेरा, दुर्गानंद दुबे, उमेश, हरिश्चंद्र प्रसाद, अरुण प्रसाद, रणजीत, अजीत और अविनाश सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.