ग्रामीण इलाकों तक पहुँचेगी कैंसर जांच सुविधा, ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ सेवा की हुई शुरुआत

SHARE:

Adityapur  : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की शुरुआत की गई। बुधवार को आरएसबी फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ सेवा के अंतर्गत मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण इलाकों के लिए रवाना किया गया।

यह मोबाइल यूनिट दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक कैंसर जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे समय पर बीमारी की पहचान संभव हो सकेगी और इलाज की सफलता की संभावनाएँ बढ़ेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस. के. बेहरा ने कहा कि कैंसर का प्रारंभिक अवस्था में पता चलने पर उपचार अधिक प्रभावी होता है और कई जीवन बचाए जा सकते हैं।

वहीं आरएसबी फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती प्रियंका बेहरा ने बताया कि यह मोबाइल स्क्रीनिंग यूनिट विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होगी, जिनके लिए अस्पताल या बड़े स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँचना कठिन होता है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर जया सिंह, सचीकांत त्रिपाठी, एमटीएमएच के प्रशासनिक प्रमुख अमिताभ चटर्जी, जमशेदपुर कैंसर सोसाइटी की वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुजाता मित्रा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक झा, अभिजीत मित्रा, कमल अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया।

Leave a Comment