बंगीय उत्सव समिति के पुनः चेयरमैन बने पार्थ सारथी चटर्जी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:बंगीय उत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मिलनी सभागार में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पार्थ सारथी चटर्जी को एक बार फिर समिति का चेयरमैन चुना गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी।


पार्थ सारथी चटर्जी साउथ ईस्टर्न रेलवे के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी रह चुके हैं। वे साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव, मोहन बागान एथलेटिक्स क्लब के सदस्य तथा स्पोर्टिंग क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। उनके नेतृत्व काल में सुपर डिवीजन लीग 2024 का सफल आयोजन भी किया गया था, जिसे खेल प्रेमियों ने सराहा।


बैठक के उपरांत बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आगामी 1 फरवरी को आयोजित होने वाले बंगीय उत्सव के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रचार रथ को विधिवत रवाना किया गया। प्रचार रथ को कार्यकारी अध्यक्ष अपर्णा गुहा, उपाध्यक्ष शुभंकर चटर्जी, राजू दत्ता, पूरबी घोष, अरिजीत सरकार एवं महासचिव उत्तम गुहा ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार रथ जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर बंगीय उत्सव के आयोजन की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा तथा लोगों को इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर बाबूलाल चक्रवर्ती, सुभाष सिंह राय, निर्मल चंद्रा, कृष्णेंदु चटर्जी सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें