कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Delhi:जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकु ने कांग्रेस अध्यक्ष को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
मुलाकात के क्रम में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ झारखंड से जुड़े समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी नेताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, विधायक नमन विकसल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा एवं सुरेश बैठा भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना एकजुटता और मजबूती के साथ करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें