बागबेड़ा गांधीनगर के यंग बॉयज क्लब में सरस्वती पूजा का भव्य उद्घाटन, ढोलकपुर थीम बनी आकर्षण का केंद्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जमशेदपुर के बागबेड़ा गांधीनगर स्थित यंग बॉयज क्लब द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के धर्मेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता भी उपस्थित रहे। क्लब के सदस्यों ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ सरस्वती के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पंडाल पहुंचे।
इस वर्ष पंडाल की साज-सज्जा ढोलकपुर थीम पर आधारित है, जो बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पंडाल निर्माण में बोरों का रचनात्मक उपयोग कर सामाजिक संदेश भी दिया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा को मंदिरनुमा विशेष ढांचे में स्थापित किया गया, जो क्लब के सदस्यों की अनूठी सोच और धार्मिक आस्था को दर्शाता है।
क्लब के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2014 से यंग बॉयज क्लब विधि-विधान के साथ हर वर्ष सरस्वती पूजा का आयोजन करता आ रहा है। हर साल किसी न किसी नई और अनोखी थीम पर पंडाल का निर्माण किया जाता है, जिससे क्लब की क्षेत्र में अलग पहचान बनी हुई है।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के प्रमुख रवि सिंह, सतीश, करण, संतोष, अंकित, बलराम, प्रिंस, तारिणी पात्रो सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें