भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ने सरस्वती पूजा मेला का किया उद्घाटन

SHARE:

साहिबगंज: बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर नगर क्षेत्र के हबीबपुर वार्ड नंबर 14 में आर्मी संघ के द्वारा आयोजित माँ सरस्वती मेला का उद्घाटन शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान आर्मी संघ के अध्यक्ष विकास साह के नेतृत्व में भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।वही उद्घाटन समारोह में भक्ति और उल्लास का भव्य संगम देखने को मिला। जहां इस अवसर पर विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन पूरे भक्तिभाव के साथ किया गया। वही बसंत ऋतु के आगमन और ज्ञान, कला व विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना से मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर नजर आया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ने उपस्थित श्रद्धालुओं को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। जहां उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं, बल्कि यह ज्ञान, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। आगे उन्होंने कहा की माँ सरस्वती की आराधना से जीवन में विवेक, संस्कार और सृजनशीलता का विकास होता है। इस मौके पर कृष्णा शर्मा, ललन सिंह, संतोष मोदी, रवि साह, संतोष स्वर्णकार, श्रवण मोदी, चंदन साह, अनिल यादव, रवि मोदी, अजय साह, जगदीश शर्मा, टिंकू आशीष यादव, अमन सिंह, नंदन साह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment