विधायक मंगल कालिंदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर जुगसालाई विधायक मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर प्रखंड के हलुदबनी स्थित सुभाष चंद्र मिलन संघ में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया।
विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि नेताजी का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा, “उनका अमर वाक्य ‘तुम मुझे ख़ून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा’ आज भी हर भारतीय के दिलों में देशप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित करता है।”
मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा और जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने नेताजी के आदर्शों को याद किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें