पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:देश की आज़ादी की लड़ाई को दिशा देने वाले स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर नेताजी विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा उलियान मेन रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में बन्ना गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की देश की आज़ादी में भूमिका अविस्मरणीय है। उनके आदर्श युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर युवा भविष्य की बुनियाद रख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नेताजी में गांधी के प्रति सम्मान था और देश को आज़ाद कराने का जुनून भी।
पूर्व मंत्री ने आयोजकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और युवाओं से नेताजी के आदर्शों पर चलने का प्रण लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन नेताजी विचार मंच के सचिव मनोज झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पकरासी दा ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में नेताजी विचार मंच के अध्यक्ष भोलानाथ नाथ गोस्वामी, एस एम भट्टाचार्जी, अचिंता रॉय, बलराम घोषाल, बी बी धार, प्रभात ठाकुर, राजू दास, बलजीत सिंह, माजिद अख़्तर, कैलाश रजक, अमित प्रसाद, सोंटी रजक, राजकुमार दास, बापी साहू, राकेश अग्रवाल, राजा मंडल सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें