साकची फुटपाथ बाजार खाली,दुकानदारों के विवाद के बाद पुलिस ने लगाई रोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जमशेदपुर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार साकची फुटपाथ बाजार इन दिनों अपनी रौनक खो चुका है। जहां कभी दिनभर ग्राहकों की भीड़ और दुकानदारों की आवाजाही से बाजार गुलजार रहता था, वहीं अब वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। इस अचानक बदले हालात की वजह फुटपाथ दुकानदारों के बीच हुआ आपसी विवाद है।
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में नए दुकानों के लगने को लेकर पुराने और नए फुटपाथ दुकानदारों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद का रूप ले बैठी। मामला बढ़ता देख साकची थाना पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने एहतियातन पूरे इलाके में फुटपाथ दुकानों के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है।
पुलिस के आदेश के बाद से साकची फुटपाथ पर किसी भी दुकानदार को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाव के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
फुटपाथ दुकानों के बंद रहने से सबसे ज्यादा असर छोटे दुकानदारों पर पड़ा है, जिनकी रोज़ी-रोटी पूरी तरह इसी बाजार पर निर्भर थी। वहीं, आम ग्राहकों को भी रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब बाजार से जुड़े दुकानदारों और ग्राहकों की निगाहें प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हैं। सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही कोई ठोस समाधान निकले, जिससे साकची फुटपाथ बाजार फिर से अपनी पुरानी रफ्तार में लौट सके।
कामता प्रसाद सिंह, एएसआई, साकची थाना-
“फुटपाथ दुकानदारों के बीच हुए विवाद को देखते हुए फिलहाल दुकानों पर रोक लगाई गई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें