वीणापाणि की जय’ के जयघोष से गुंजायमान हुआ रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह

SHARE:

Jamshedpur:रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह का परिसर आज ज्ञान, भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया, जब संस्थान में मां सरस्वती का पूजन पूरे विधि-विधान, समर्पण और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पूजा के दौरान वातावरण “वीणापाणि की जय” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे परिसर पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागों के व्याख्याता गण एवं विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पावन उपस्थिति के प्रतीक स्वरूप बनी “वीणा” का भी उद्घाटन सह पूजन किया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
पूजन कार्यक्रम का नेतृत्व रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के अध्यक्ष राम बचन जी ने सपत्नीक किया। वहीं संस्थान के सचिव गौरव बचन जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।
उल्लेखनीय है कि सरस्वती पूजन की संपूर्ण व्यवस्था संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा स्वयं की गई, जिससे उनमें अनुशासन, सहभागिता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता देखने को मिली। पूजन उपरांत सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद एवं भोग का वितरण किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में शिक्षा, संस्कृति और संस्कार का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें