Night road accident in Adityapur आदित्यपुर में देर रात सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो की डंपर से टक्कर, कोई हताहत नहीं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

आदित्यपुर।
आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक, स्टाइल बाजार के समीप रात्रि करीब 10:45 बजे एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, गलत दिशा (रोंग साइड) से जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन की सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो को आंशिक क्षति पहुंची, हालांकि किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो (वाहन संख्या JH05P-8715) रोंग साइड से गुजर रही थी, तभी उसकी डंपर (वाहन संख्या JH05CN-6593) से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया, जिससे रास्ते पर जाम की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को सूझबूझ से संभालते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और रोंग साइड में वाहन न चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें