Jamshedpur:सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और उत्सव के रंग में रंगने को तैयार है। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सूर्यधाम परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर स्थापना की छठवीं वर्षगांठ को भव्य एवं श्रद्धापूर्वक मनाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में मंदिर प्रांगण में विशाल गरुड़ स्तंभ की स्थापना तथा शिवलिंग की पुनर्स्थापना जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक निर्णय भी लिए गए। बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। उनके साथ संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, समिति के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे।
तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन
बैठक में जानकारी देते हुए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 25, 26 एवं 27 फरवरी को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत सूर्यधाम परिसर में गरुड़ स्तंभ की स्थापना एवं शिवलिंग की पुनर्स्थापना संपन्न कराई जाएगी।
27 फरवरी को संध्या 5 बजे दीपोत्सव, जबकि 28 फरवरी को सुंदरकांड पाठ एवं संध्या 7 बजे विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन को लेकर उप-समितियों का गठन
श्रीराम मंदिर स्थापना की छठवीं वर्षगांठ एवं अन्य आयोजनों के सफल संचालन हेतु विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया—
शोभा यात्रा: दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, शैलेश गुप्ता
महाप्रसाद: पवन अग्रवाल, दिनेश कुमार, टुनटुन सिंह, बंटी अग्रवाल
बैनर, पोस्टर एवं नगर सज्जा: राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, तेजेन्द्र सिंह जॉनी, नारायण पोद्दार
शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा प्रभारी: कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, शशिकांत
यातायात व्यवस्था: बोलटू सरकार
साउंड, लाइट एवं टेंट: सुशांतो पांडा, शशिकांत सिंह
प्रेस एवं मीडिया: प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा
सुंदरकांड पाठ: अखिलेश चौधरी
कलश यात्रा: जीवन साहू, कंचन दत्ता, विजय सिंह, अरुण सिंह
जनसंपर्क और आमंत्रण अभियान
बैठक में यह भी तय किया गया कि सूर्य मंदिर समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर धर्मप्रेमियों से व्यक्तिगत संपर्क कर महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का आमंत्रण देंगे, ताकि यह आयोजन जनभागीदारी के साथ ऐतिहासिक रूप ले सके।
बैठक में महासचिव अखिलेश चौधरी सहित सुशांत पांडा, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह, कमलेश सिंह, पवन अग्रवाल, टुनटुन सिंह, मुन्ना अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, जीवन साहू, बोलटू सरकार, संतोष ठाकुर, अशोक सामंत, कौस्तव रॉय, संजीत चौरसिया, काजू सांडिल समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।









