तंबाकू नियंत्रण जागरूकता सत्र से छात्रों में दिखी नई चेतना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:केरल समाजम मॉडल स्कूल में 21 जनवरी 2026 को केयर एंड शेयर क्लब की पहल पर तंबाकू नियंत्रण को लेकर एक प्रभावशाली जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र में विद्यालय के करीब 200 छात्र-छात्राओं के साथ 15 शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मो. आसद, जिला महामारी विशेषज्ञ, पूर्वी सिंहभूम; सुश्री मौसमी चटर्जी, जिला परामर्शदाता, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP), तथा श्री कुंदन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, NTCP, पूर्वी सिंहभूम उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने सरल और प्रभावी उदाहरणों के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
सत्र के दौरान छात्रों को बताया गया कि तंबाकू न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मानसिक और सामाजिक जीवन पर भी नकारात्मक असर डालता है। वक्ताओं ने तंबाकू से बचाव के उपायों के साथ-साथ तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और छात्रों को स्वयं जागरूक बनने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या सुश्री नंदिनी शुक्ला एवं उप-प्राचार्यों के मार्गदर्शन और सहयोग में संपन्न हुआ। उनके प्रोत्साहन से कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हो सका। सत्र के अंत में छात्रों में तंबाकू के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प साफ झलकता नजर आया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें