न्यू सिद्धगोड़ा पूजा कमिटी के टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:न्यू सिद्धगोड़ा पूजा कमिटी की ओर से हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी सिद्धगोड़ा सिनेमा मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल और भव्य आयोजन किया गया। खेल और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाले इस टूर्नामेंट ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।
40 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बाद कबीर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि चंदन स्ट्राइकर उपविजेता रही। विजेता टीम को ₹50,000 नगद राशि व ट्रॉफी, वहीं उपविजेता टीम को ₹30,000 नगद राशि व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस वर्ग में तौसीफ को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में एचबीसीए टीम ने जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि सुपर हिट 40 उपविजेता बनी। इस वर्ग में विजेता टीम को ₹15,000 एवं उपविजेता टीम को ₹10,000 नगद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। इस फॉर्मेट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब नीरज को मिला।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कमिटी के संरक्षक एवं आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में झामुमो युवा नेता एवं जम्बू अखाड़ा अध्यक्ष बंटी सिंह, समरेश सिंह, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष महाबीर मुर्मू, गोल्डी तिवारी, रॉकी सिंह, अभिषेक सिंह राजपूत, गौतम दास, सुशांत शेखर, सह केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन कमिटी मेंबर राजेश सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रिंकू कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कमिटी की ओर से अमरेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अनूप सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, रवि मिश्रा, नीरज सिंह, राजीव बेहरा, प्रदीप सिंह, राज नंदन सिंह, संतोष सिंह और यशवंत सिंह की अहम भूमिका रही।
इस आयोजन ने न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि क्षेत्र में भाईचारे और सामाजिक एकता का भी संदेश दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.