सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में छत्तीसगढ़ के विधायक कुंवर सिंह निषाद का भव्य अभिनंदन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:सीपी समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती के सभागार में सोमवार को छत्तीसगढ़ के गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद का जोरदार अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जमशेदपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ समाज के एकमात्र शैक्षणिक संस्थान को देखने की उनकी इच्छा पर विद्यालय समिति ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की।
समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं उनकी धर्मपत्नी का शाल, बुके और स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जमशेदपुर में छत्तीसगढ़ी समाज ने अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखा है। टाटा स्टील की स्थापना के दौर में रोजगार की तलाश में आए लोगों ने समाज के लिए जो धरोहरें खड़ी कीं, उन्हें आगे बढ़ाना आज की पीढ़ी का कर्तव्य है। उन्होंने समाज की एकजुटता, उन्नति और विकास की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
अध्यक्षीय संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि दूसरी बार विधायक बने कुंवर सिंह निषाद सामाजिक चेतना के संवाहक हैं। उनके स्वागत से समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
समारोह में विद्यालय संरक्षक खेमलाल चौधरी, रायपुर से आए कृपा राम निषाद, बिरगांव नगर निगम के सभापति दीनू निषाद, पार्षद हरि शंकर निषाद तथा जिला पंचायत सदस्य ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव परमानंद कौशल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव बीरेंद्र कुमार ‘टीनू’ ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राम नरेश साहू, सालिक दास देवनागन, मोहन कुमार, अशोक सिंह, जैसप लाल देवांगन सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.