जमशेदपुर: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता बढ़ाने के लिए जारी की प्रेस वार्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जिले में 01 से 31 जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा माह को लेकर उपायुक्त ने आज प्रेस वार्ता में नागरिकों को जागरूक करने के लिए आयोजित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसमें सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ की यात्रा, गुलाब एवं माला देकर वाहन चालकों को जागरूक करना, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, ढाबों और शराब दुकानों के पास विशेष जांच अभियान, सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्य, हिट एंड रन मुआवजा सहायता शिविर, नुक्कड़ नाटक एवं खेलकूद के माध्यम से जागरूकता अभियान शामिल हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएँ, नशे की स्थिति में ड्राइविंग न करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें और जिम्मेदार ड्राइविंग के साथ लेन अनुशासन एवं यातायात संकेतों का सम्मान करें।
उपायुक्त ने कहा कि छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव भी कई जीवन बचा सकते हैं और सामूहिक प्रयास एवं जनसहभागिता से सड़क दुर्घटनाओं, चोटों एवं मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.