हिंद आईटीआई के छात्रों ने किया औद्योगिक प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण, मिला व्यावहारिक ज्ञान

SHARE:

Jamshedpur:हिंद आईटीआई इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने हाल ही में स्पंज आयरन कंपनी के औद्योगिक प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से रूबरू होने का अवसर मिला। प्लांट के अनुभवी इंजीनियरों ने सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी देते हुए छात्रों को पूरे औद्योगिक परिसर का निरीक्षण कराया।
भ्रमण के क्रम में विद्यार्थियों ने भारी मशीनों, एसिड फाइनल सेक्शन, कंट्रोल रूम, उत्पादन इकाई सहित अत्याधुनिक औद्योगिक उपकरणों को नजदीक से देखा। उद्योग के विभिन्न चरणों को प्रत्यक्ष रूप से समझकर छात्र काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने तकनीकी शिक्षा के व्यावहारिक पक्ष को गहराई से जाना।
इस अवसर पर हिंद आईटीआई के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे उन्हें केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि उद्योगों की वास्तविक कार्यसंस्कृति और तकनीकी प्रक्रियाओं की समझ मिलती है, जो भविष्य में उनके करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होती है।
भ्रमण के समापन पर हिंद आईटीआई के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन एवं सभी विद्यार्थियों ने प्लांट प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे शैक्षणिक भ्रमण को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Comment