बिरसा नगर पुलिया के पास दिखा 20 फीट लंबा अजगर, इलाके में मची हलचल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:शहर के बिरसा नगर पुलिया के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने करीब 20 फीट लंबे विशालकाय अजगर सांप को सड़क किनारे देखा। अचानक सामने आए इस दुर्लभ दृश्य को देखकर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने तत्काल स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत और सावधानी के साथ अजगर को काबू में किया। बताया जा रहा है कि अजगर का आकार बेहद बड़ा और वजन भी काफी अधिक था, जिस कारण उसे पकड़ने में समय लगा।
सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद उसे वन विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और इस विशाल अजगर को देखने के लिए भारी उत्साह देखा गया।
स्नेक कैचर टीम ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत प्रशासन या विशेषज्ञ टीम को सूचना दें और खुद किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.