ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत, बालू शिफ्टिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानापाली गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 9 बजे उस समय हुआ, जब ट्रैक्टर से बालू शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धानापाली गांव के एक तीखे मोड़ पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 41 वर्षीय अजित टोप्पो के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मोड़ पर संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.