कड़ाके की ठंड में सेवा का संकल्प: बागूनहातु हो समाज भवन में भाजपा नेता दिनेश कुमार ने बांटे कंबल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:बागूनहातु स्थित हो समाज भवन प्रांगण में मंगलवार को मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार का सशक्त उदाहरण देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड की मार झेल रहे सैकड़ों गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा,
“एक-एक कंबल का दान किसी की जान बचा सकता है। सर्दी के मौसम में अपनों के साथ-साथ जरूरतमंदों का भी ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है और ऐसे जनसेवी कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार की पत्नी प्रीति के अलावा रवि सवैया, शिवचरण बारी, उपेंद्र बनरा, सुरा बुरुली, नागेश्वरी विरुआ, सरस्वती सवैया, राजा तुबिद, पोलु गगराई, डिबार पूर्ति, विश्वजीत बहेरा, पंकज पूर्ति, विक्रम हेंब्रम, सोनाराम पडेया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ठंड के मौसम में बड़ी राहत बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.