झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए सांसद बिद्युत बरण महतो

SHARE:

Ranchi:झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत आज जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बिद्युत बरण महतो सक्रिय रूप से शामिल हुए। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं सांसद बिद्युत बरण महतो, प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहु के प्रस्तावक (Presentor) बने। पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आदित्य साहु ने प्रदेश कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने के पश्चात प्रदेश चुनाव पदाधिकारी सह केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और संगठनात्मक नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संगठनात्मक चुनाव संपन्न करा रही है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें