विवेकानंद आज भी नौजवानों के रोल मॉडल: सन्नी सिंह

SHARE:

Jamshedpur:भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर के पूर्व महामंत्री सन्नी सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी देश के युवाओं के लिए सबसे बड़े रोल मॉडल हैं। उन्होंने भारतीय सनातन परंपरा और आधुनिकता के बीच ऐसा अद्भुत संतुलन स्थापित किया, जो आज के दौर में भी पूरी तरह प्रासंगिक है।
सन्नी सिंह रानी कुदर में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार इतने व्यापक और सार्वभौमिक हैं कि चाहे हिप्पी सोसाइटी के लोग हों या सनातन संस्कृति से जुड़े लोग, सभी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर युवा न केवल आत्मविश्वास हासिल कर सकते हैं, बल्कि जीवन के हर लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे। समारोह में स्वामी विवेकानंद के विचारों और युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के पश्चात सन्नी सिंह ने भाजपा के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में पार्टी आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और संगठन के हर कार्यकर्ता की आवाज को मजबूती से सुना जाएगा।

Leave a Comment