सहायक शिक्षक स्वपन परिहारी के निधन पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने जताया शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chakulia:चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत अंतर्गत आमलागोड़ा गांव निवासी तथा झामुमो के वरिष्ठ नेता गोपन परिहारी के बड़े भाई एवं सहायक शिक्षक स्वपन परिहारी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।
विधायक मोहंती ने दिवंगत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वपन परिहारी एक कर्मठ शिक्षक होने के साथ-साथ समाज के लिए समर्पित व्यक्ति थे, जिनका असमय जाना शिक्षा जगत और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की बात कही।
इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, नगर अध्यक्ष मो. गुलाब, राजा बारीक, सुजीत दास, गौतम दास, मिथुन कर, राजू कर्मकार, हरो नायक, तरुण महतो एवं विश्वजीत भोल सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.