पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैठक संपन्न, 17 जनवरी को होगी अहम सामाजिक बैठक

SHARE:

Manoharpur:पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार की संध्या मनोहरपुर में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत उपस्थित सदस्यों को नववर्ष एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देकर की गई। इसके बाद आगामी 17 जनवरी को इसी स्थान पर आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सामाजिक बैठक को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 17 जनवरी को होने वाली सामाजिक बैठक में सभी गांवों से अधिकतम संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक एवं निर्णायक चर्चा संभव हो सके। इसी उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों के लिए जिम्मेदारियों का स्पष्ट रूप से वितरण किया गया।
जिम्मेदारियां इस प्रकार सौंपी गईं—
आनंदपुर से विभुवेन्द्र सिंह देव एवं अनील सिंह देव,
पुराना मनोहरपुर से दीपक बघेल, राहुल बघेल एवं सुमित धल,
तिरला एवं रायकेरा से विशु सिंह देव एवं बेनीमाधव शाहदेव,
पोटका से अमरेश सिंह देव एवं शंकर सिंह देव,
चड़काडुंगरी से ब्रज मोहन सिंह देव,
मनोहरपुर से हरेन सिंह, विजय सिंह एवं अभय सिंह,
तथा काशीपुर से धीरज सिंह देव को दायित्व सौंपा गया।
आज की बैठक में अश्वनी बघेल, बेनीमाधव शाहदेव, अभय सिंह, हरेन सिंह, अशोक सिंह, दीपक बघेल, संजय सिंह, सुबीद बघेल, रोहन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि 17 जनवरी को आयोजित होने वाली सामाजिक बैठक में सभी संबंधित लोगों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि समाजहित में महत्वपूर्ण निर्णय सामूहिक सहमति से लिए जा सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें