
साहिबगंज: शहर के उत्सव बैंक्विट हॉल में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। जहां इस मौके पर साहित्य की दुनिया के अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव ने भाजपा नेता बजरंगी प्र यादव को बुके एवं शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि नागपुर महाराष्ट्र से अभय पांडे, रायसेन मध्यप्रदेश से विनीता धाकड़, सिमडेगा झारखंड से बिंदु श्रीवास्तव, महाराष्ट्र के मुंबई से पल्लवी रानी, उत्तरप्रदेश के अयोध्या से कुमारी मोहनी तथा आस्था नीर, प्रयागराज से आशा झा, गुरुग्राम हरियाणा से पंकज जौहरी, छत्तीसगढ़ से मिताली श्रीवास्तव, लखनऊ उत्तर प्रदेश से खालिद हुसैन सिद्धकी के अलावा बिहार से संगीता गुप्ता, सुनीता झा, डॉ. सच्चिदानंद पाठक, धनंजय सुमन, गौरी तिवारी व झारखंड के अलग अलग जिलों से बिंदु श्रीवास्तव, नवीन चंद्र ठाकुर, जतिन कुमार के साथ साथ साहिबगंज के सुधीर श्रीवास्तव, अभय कुमार, गोपाल श्रीवास्तव, विजय भारती, सुबोध कुमार झा के अलावा स्थानीय विभिन्न विद्यालयों के 15 बाल कवियों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। जहां शनिवार को उद्घाटन सत्र के बाद अपराह्न 2 बजे से कवि सम्मेलन का आगाज किया गया। उधर इस कार्यक्रम में मंच का संचालन शहर के जाने माने भगवती रंजन पांडे के द्वारा किया गया जबकि प्रथम सत्र के कवि सम्मेलन का संचालन दुमका से आए कवि नवीन चंद्र ठाकुर ने किया। इस मौके पर कवियों ने वीर रस, श्रृंगार रस एवं हास्य रस की गंगा प्रवाहित की। जहां सभी कवियों की मधुर वाणी से दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया। उधर कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति सदस्य रीमा सिंह, संरक्षक डॉ. रानी झा समेत अन्य लोगों ने भरपूर सहयोग किया।









