अंतरराष्ट्रीय कराटे में घाटशिला का परचम, स्वाति–संदीपन होंगे सम्मानित

SHARE:

Ghatshila:नव वर्ष 2026 की शुरुआत घाटशिला अनुमंडल के लिए गौरव, सम्मान और उत्साह से भरी रही। अंतरराष्ट्रीय क्योंकुशिन रियल फाइटिंग फुल कॉन्टैक्ट कराटे प्रतियोगिता में विजेता बनकर लौटे घाटशिला के दो होनहार कराटेकार स्वाति हेंब्रम और संदीपन पालोई को भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन द्वारा रविवार 11 जनवरी 2026 को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह दोपहर 12 बजे, स्वर्णरेखा नदी तट स्थित काली मंदिर परिसर, घाटशिला में आयोजित होगा।
डबल-डबल हैट्रिक ट्रॉफी का तोहफा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली ही भागीदारी में दोनों कराटेकारों ने कुल चार ट्रॉफियों पर कब्जा जमाकर न सिर्फ घाटशिला, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पूरे झारखंड प्रदेश से केवल घाटशिला अनुमंडल के यही दो खिलाड़ी इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे।
पायराडांगा में लहराया झारखंड का परचम
घाटशिला निवासी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षक डाई शिहान उमेश कांत गिरि ने बताया कि ऑल इंडिया क्योंकुशिन कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में, जापान के 6th डॉन ब्लैक बेल्ट धारी शिहान महादेव ब्रह्मा के नेतृत्व में तीसरा अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप कप 2025 का आयोजन पश्चिम बंगाल के पायराडांगा में 26 से 28 दिसंबर 2025 तक किया गया था।
इस प्रतियोगिता में रूस, नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों से 350 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
स्वाति और संदीपन की शानदार उपलब्धि
स्वाति हेंब्रम
काता स्पर्धा:  द्वितीय स्थान
फाइटिंग कुमिते: चतुर्थ स्थान
संदीपन पालोई
फाइटिंग कुमिते: द्वितीय स्थान
काता स्पर्धा: चतुर्थ स्थान
खास बात यह रही कि दोनों कराटेकारों ने केवल तीन महीने के प्रशिक्षण में, वह भी बिना किसी पूर्व प्रतियोगी अनुभव के, यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की।
10 घंटे की कठिन ट्रेनिंग, बना जीत का रास्ता
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले दोनों खिलाड़ियों ने 19 से 25 दिसंबर 2025 तक पायराडांगा में रहकर प्रतिदिन लगभग 10 घंटे का कठोर प्रशिक्षण लिया। इसी मेहनत का नतीजा रहा कि दोनों ने भारतीय टीम में चयन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर विजयी प्रदर्शन किया।
बेल्ट ग्रेडिंग में भी सफलता
प्रतियोगिता के बाद आयोजित कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रमोशन परीक्षा में भी दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया—
स्वाति हेंब्रम: 80 अंक
संदीपन पालोई: 73.5 अंक
दोनों को डबल प्रमोशन (8वां क्यु ब्लू बेल्ट) एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
अभिभावकों का भी योगदान
इस पूरे प्रशिक्षण और प्रतियोगिता काल के दौरान स्वाति हेंब्रम के पिता आनंद हेंब्रम शुरुआत से अंतिम चरण तक खिलाड़ियों के साथ उपस्थित रहे, जो अभिभावकीय सहयोग का बेहतरीन उदाहरण है।
प्रशिक्षक का बयान
डाई शिहान उमेश कांत गिरि ने कहा—
“यह उपलब्धि सिर्फ घाटशिला ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए 56 इंच सीना फुलाने वाली बात है।”

Leave a Comment