जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:शहर के को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के तत्वावधान में आयोजित लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम में छात्रों को कानून के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक सोच और अनुशासन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनियर सिविल जज सह डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग को केवल कानून का पालन करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर समाज और अपने जीवन को बेहतर दिशा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच युवाओं को भटकाव से बचाकर सफलता की ओर ले जाती है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देते हुए छात्रों से एकजुट होकर ड्रग्स के विरोध में खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है, इसलिए इसके खिलाफ आवाज उठाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।
सदर अस्पताल जमशेदपुर के मनोचिकित्सक डॉ. महेश हेंब्रम ने नशे के मानसिक, सामाजिक और व्यावहारिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला और छात्रों को इससे दूर रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल जमशेदपुर के विदेश सिन्हा, डॉ. के.के. शुक्ला, डॉ. संजय कुमार बिरौली, पीएलवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में कॉलेज की एनसीसी बटालियन और एनएसएस इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन दर्शनशास्त्र विभाग के शिक्षक सह एनसीसी केयरटेकर ऑफिसर डॉ. डुमरेन्द्र राजन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दुर्गा द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ जमशेदपुर लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.